कांग्रेस नरेंद्र मोदी की शैली से नहीं निपट पा रही है। मोदी गुजरात के चुनाव प्रचार में कांग्रेसी नेता और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री कमलनाथ का भी सहारा ले रहे हैं। बीजेपी की चुनावी प्रचार की सीडी ‘India Tomorrow — The Gujarat Miracle’ में कमलनाथ गुजरात की मोदी सरकार की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इसमें कमलनाथ कह रहे हैं “When you show-case India, you show-case Gujarat. When you showcase Gujarat you showcase India,”। बीजेपी इस सीडी का जमकर इस्तेमाल कर रही है। जबकि, इससे गुजरात के कांग्रेस नेता गुस्से से आग बबूला हो रहे हैं। इसी सीडी के दूसरे हिस्से में आतंकवाद से मुकाबला करने में यूपीए सरकार को पूरी तरह से अक्षम बताया गया है। सीडी में 2003 में फर्जी एनकाउंटर में मारे गए सोहराबुद्दीन को आतंकवादी बताया गया है। वैसे सीडी में गोधरा और गुजरात दंगों का कोई जिक्र नहीं है। गुजरात में ये जुमला चल रहा है कि ये काम तो टीवी चैनल कर ही रहे हैं।
देश की दशा-दिशा को समझाने वाला हिंदी ब्लॉग। जवान देश के लोगों के भारत और इंडिया से तालमेल बिठाने की कोशिश पर मेरे निजी विचार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जिम में रामधुन, जन्माष्टमी प्रभाव
सुप्रभात राम राम भारत अद्भुत है और हम भारतीय भी आमतौर पर सुबह की सैर ही मुझे रुचती है, लेकिन बीच-बीच में जिम में भी जाता हूं। जिम में ट्र...
-
हमारे यहां बेटी-दामाद का पैर छुआ जाता है। और, उसके मुझे दुष्परिणाम ज्यादा दिख रहे थे। मुझे लगा था कि मैं बेहद परंपरागत ब्राह्मण परिवार से ह...
-
उत्तर प्रदेश की जनता को कर्कश आवाज में मुलायम के जंगलराज के खिलाफ चीखकर मायावती ने ठग लिया है। जिन दलितों के दबे होने को लेकर वो सत्ता में आ...
-
आप लोगों में से कितने लोगों के यहां बेटियों का पैर छुआ जाता है। यानी, मां-बाप अपनी बेटी से पैर छुआते नहीं हैं। बल्कि, खुद उनका पैर छूते हैं...
क्षेत्रीयता और साम्यवाद के प्रभाव को चेक मेट करने के लिये इन दो दलों को स्पष्ट रूप से एक दूसरे में विलय कर लेना चाहिये। सही राजनीति करने से फ्रेगमेण्टेड भारत में मजबूत सरकार की सम्भावनायें बनेंगी और स्थिरता आयेगी।
ReplyDelete