Thursday, April 28, 2016

स्वाति मालीवाल, सोमनाथ भारती के बगल क्यों नहीं बैठी?

दाग लग जाए, तो छुड़ाने के बाद भी थोड़ा बहुत दिखता रहता है। आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती के मामले में भी ये साफ दिख रहा है। #BASO भारत अक्षरा सोशल ऑर्गनाइजेशन के कर्ताधर्ता भाई दीपक बाजपेयी ने बताया कि दिल्ली में #किताबगीरी और Mission #HealingTouch वो शुरू कर रहे हैं। गया, अच्छा लगा कि इस तरह की शुरुआत को आम आदमी पार्टी की सरकार समर्थन कर रही है। कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल को भी आना था। लेकिन, किन्ही वजहों से नहीं आ सके। मनीष सिसौदिया पूरे समय रहे और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला भी। कार्यक्रम में दौरान दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल आईँ, बोलीं और बैठी भी रहीं। लेकिन, इस बैठने में साफ दिखा कि स्वाति सोमनाथ भारती के बगल की खाली कुर्सी पर नहीं बैठना चाह रही थीं। कार्यक्रम के बीच में जब स्वाति आईं, तो राजीव शुक्ला बोल रहे थे। उनकी कुर्सी पर बैठ गईं। राजीव शुक्ला लौटे, तो स्वाति को उठना पड़ा। लेकिन, स्वाति मोहित चौहान के बाद बैठे सोमनाथ भारती के बगल की खाली सीट से बच रही थीं। आखिर में वो दूसरे किनारे पर पीछे से एक कुर्सी लगवाकर बैठीं। शायद ये भी वजह हो सकती है कि स्वाति दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष हैं और दिल्ली महिला आयोग में भी सोमनाथ की पत्नी ने शिकायत दर्ज कर रखी है। हो सकता है कि इसी वजह से स्वाति मालीवाल, सोमनाथ भारती के बगल न बैठी हों। 

No comments:

Post a Comment

Tarique Rahman को बांग्लादेश की जनता ने बड़ा अवसर दिया है

 Harsh Vardhan Tripathi हर्ष वर्धन त्रिपाठी #Bangladesh में @trahmanbnp प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। @PMOIndia @narendramodi ने उन्हें बध...