Monday, July 01, 2024

जेल जाने से भी बुरा केजरीवाल के साथ अब हो रहा है

हर्ष वर्धन त्रिपाठी Harsh Vardhan Tripathi



 अरविंद केजरीवाल के साथ सचमुच बहुत बुरा हो रहा है। शराब घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोप गंभीर हैं और उस मामले में न्यायालय अपना कार्य कर रहा है। अगर, केजरीवाल दोषी नहीं होंगे तो छूट जाएंगे। हालांकि, हर किसी को स्पष्ट दिख रहा है कि, घोटाला हुआ है, भले उसके तार सीधे केजरीवाल से जुड़ना साबित न हो पाए। अब यह सब न्यायालय में होगा, लेकिन केजरीवाल के साथ जो असल बुरा हो रहा है, उसकी तरफ कम लोग ध्यान दे रहे हैं। केजरीवाल को सबसे तगड़ी चोट कांग्रेस पार्टी ने दे दी है। कांग्रेस का कहना है कि, दिल्ली में हुई करारी हार की वजह केजरीवाल का शराब घोटाला है। कांग्रेस की ओर से आतिशी मार्लेना को नौटंकीबाज बताया जा रहा है। सोचिए, केजरीवाल ने बुरे समय में राहुल गांधी का साथ दिया। #RahulGandhi नेता प्रतिपक्ष हो गए और #ArvindKejriwal ठनठन गोपाल। दरअसल, कांग्रेस अब दिल्ली विधानसभा की तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस को लगता है कि, यही समय है केजरीवाल की पार्टी को समाप्त करने का। वैसे भी आम आदमी पार्टी दिल्ली सहित हर राज्य में कांग्रेस को खाकर-पचाकर ही बढ़ी है। अब कांग्रेस बदला ले रही है, लेकिन दिखावे के लिए केजरीवाल के जेल में होने का रस्मी विरोध करती रहेगी। राजनीति यही है। भारतीय जनता पार्टी प्रसन्न है कि, अब #MCD में उसका शासन नहीं रहा। भाजपा का मानना है कि, एमसीडी पर आम आदमी पार्टी के काबिज होने से केजरीवाल फंस गए हैं। अब दिल्ली की बदहाली की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

जेल जाने से भी बुरा केजरीवाल के साथ अब हो रहा है

हर्ष वर्धन त्रिपाठी Harsh Vardhan Tripathi   अरविंद केजरीवाल के साथ सचमुच बहुत बुरा हो रहा है। शराब घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोप गंभीर हैं ...