Showing posts with label Award. Show all posts
Showing posts with label Award. Show all posts

Friday, October 09, 2015

संघ जिम्मेदार है

कमाल है
इस देश में हर बात के लिए
संघ जिम्मेदार है

कमाल है
कि जिनकी सरकार है
वो भी कहते हैं कि संघ जिम्मेदार है

कमाल है
कि जिनकी नहीं सरकार है
वो भी कहते हैं कि संघ जिम्मेदार है

कमाल है
हिंदुस्तान की पिछली सरकारों के घोषित काबिल
पुरस्कार लौटा रहे हैं

कमाल है
पुरस्कार लौटाकर वो
खुद को और काबिल बताना चाहते हैं

कमाल है
पुरस्कारों की इस घर वापसी के लिए भी
संघ जिम्मेदार है

कमाल है
कि हिंदुत्व की सरकार है
इसलिए ये सारा बवाल है

कमाल है
कि हिंदुत्व की सरकार है
इसलिए पुरस्कार का हो रहा तिरस्कार है


कमाल है
कि वो बता रहे हैं
हर बात चुनाव के फायदे से जुड़ी है

कमाल है
बिना चुनाव लड़े भी
हर चुनावी चकल्लस के लिए संघ ही जिम्मेदार है

कमाल है
जम्मू-कश्मीर में बन गई
पीडीपी-बीजेपी की साझा सरकार है

कमाल है
फिर भी हर अलगाव के लिए
संघ जिम्मेदार है

कमाल है
बिहार में हो रहा चुनाव है
यूपी में हुआ बवाल है

कमाल है
इसके लिए भी
संघ ही जिम्मेदार है

कमाल है
लंबे समय बाद आई
पूर्ण बहुमत की सरकार है

कमाल है
जनता को वो बताते
भ्रमित बार-बार हैं

कमाल है
फिर भी वो सरोकारों के
झंडाबरदार हैं

कमाल है
अब क्या इसके लिए भी
संघ ही जिम्मेदार है
कमाल है


जिम में रामधुन, जन्माष्टमी प्रभाव

  सुप्रभात राम राम भारत अद्भुत है और हम भारतीय भी आमतौर पर सुबह की सैर ही मुझे रुचती है, लेकिन बीच-बीच में जिम में भी जाता हूं। जिम में ट्र...