Thursday, March 30, 2017

लोकतंत्र टनाटन है!

पहली नज़र में देखने पर ये बड़ी सामान्य तस्वीर लगती है। लेकिन ये तस्वीर ख़ास है। संसद मार्ग थाने के सामने हो रहे इस प्रदर्शन में शामिल लोगों को पीने का पानी देने के लिए #NDMC का टैंकर खड़ा है। लोकतंत्र का मतलब भी यही है कि कोई भी कहीं से सरकार के ख़िलाफ़ खड़ा हो जाए और सरकार उसके मूलभूत अधिकारों का हनन न करे। #भारत_में_लोकतंत्र मुसीबत में नहीं है, ये जानना जरूरी इसलिए है कि बहुत से लोग हाल ही देश में सम्वैधानिक अधिकारों के ख़त्म होने को लेकर बड़े चिन्तित हो रखे हैं। देखिए शायद कुछ चिन्ता कम हो।

No comments:

Post a Comment

जिम में रामधुन, जन्माष्टमी प्रभाव

  सुप्रभात राम राम भारत अद्भुत है और हम भारतीय भी आमतौर पर सुबह की सैर ही मुझे रुचती है, लेकिन बीच-बीच में जिम में भी जाता हूं। जिम में ट्र...