Showing posts with label Bihar Museum. Show all posts
Showing posts with label Bihar Museum. Show all posts

Monday, November 23, 2026

बिहार में बहुत कुछ अच्छा हो रहा है, लेकिन बहुत.......... कुछ अच्छा होना बाकी है

संयोगवश इस बार की पटना यात्रा उसी दिन हुई, जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। नाम को लेकर विवाद अलग है, लेकिन यह सेतु बिहार में विकास की यात्रा को और आगे बढ़ा रहा है, इसमें रंचमात्र भी विवाद नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्स खाते से इस सेतु का एक बढ़िया वीडियो डाला गया है। इसे देखकर बिहार की विकास यात्रा का अनुमान लगाया जा सकता है

नीतीश कुमार ने बिहार में बहुत कुछ किया है और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बिहार की विकास यात्रा तेज हुई है और उसका एक और बड़ा उदाहरण अभी नया बना जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। अब यहां से देश के किसी भी हवाई अड्डे पर जाने वाले बिहारियों को सुखद अनुभव होता है। दिल्ली के टी2 से बेहतर पटना का नया हवाई अड्डा बन गया है।



पटना से दिल्ली की वापसी में पटना हवाई अड्डे पर एक और सुखद अहसास हुआ #UdanYatriCafe का। 250 और 20 ₹ की कॉफी अगल-बगल ही बिक रही है। विकल्प मिलना ही चाहिए। 20 ₹ की कॉफी छोटे कागज के कप में मिल रही थी और कॉफी की गुणवत्ता भी बेहतर थी।



पटना में इस बार की यात्रा में अगम कुआँ माँ शीतला के दर्शन हुए। सम्राट अशोक के समय के इस कुएं के मान्यता है। इस मंदिर में लोगों की आस्था है, लेकिन सरकारों की आस्था दिखावटी ही दिखती है। इतनी गंदगी है कि लोगों का मन मंदिर पहुँचने से पहले ही दूषित हो जाए। प्रसाद की दुकानें और फल-सब्ज़ी मंडी, कुल मिलाकर मंदिर जाने का भाव ही कम रह जाता है। अगम कुआँ सम्राट अशोक के समय का माना जाता है। लालू जी और नीतीश जी दोनों यहां नियमित आते रहे। फिर भी हालात ऐसे ही हैं। आस्थावानों के देश में मंदिरों की यह दुर्दशा पीड़ा देती है। नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से देश के कई बड़े मंदिरों की दशा सुधरी है। मंदिर जाने का भाव आता है, लेकिन राज्य सरकारों में भाजपा के आने के बावजूद मंदिरों की ऐसी दुर्दशा चिंता की बात है।






#Patna की न्यू बाईपास सड़क पर अचानक मेरा ध्यान गया तो देखा कि एक के बाद एक लगभग दर्जन भर अस्पताल के बोर्ड दिख रहे हैं। सड़क के दोनों की तरफ अस्पताल ही अस्पताल। कमाल यह भी कि मल्टीस्पेशिएलिटी अस्पताल भी था। उससे भी बड़ा कमाल है कि किसी भी अस्पताल में बीमार ठीक होगा, इसकी संभावना ना के बराबर दिख रही थी। हमारे पटनावासी साथी ने कहा कि सर, एक बार जो इसमें गया तो लंबा चूना लगाकर निकलेगा। बिना बीमारी के भी बीमार हो जाएगा। बिना बुनियादी सुविधाओं के ऐसे अस्पताल बनाने की स्वीकृति भी कैसे दी जा सकती है। मित्र ने यह भी बताया कि जब मरीज जाता है तो उसके बाद उससे संबंधित डॉक्टर को बुलाया जाता है। बाकी आप खुद देखकर पटना की स्वास्थ व्यवस्था का अनुमान लगा लीजिए


#पटना की लोकेशन खोजने पर पटना स्मार्ट सिटी भी लिखकर आता है। Samrat Choudhary कम से कम स्मार्ट सिटी तो फिलहाल हटवा ही दीजिए। इतनी गंदगी वाली और गड्ढों से भरी राजधानी शायद ही देश में कोई दूसरी हो। पटना के लोगों को ऐसे रहते बुरा भी नहीं लगता। पटना हवाई अड्डा शानदार बन गया है। जेपी पथ भी बहुत बढ़िया बना है। पटना में बिहार संग्रहालय भी अद्भुत है, उसकी बात अलग-अलग से करूँगा, लेकिन लोकभवन, मुख्यमंत्री आवास और सरकारी घरों के इलाकों, राजनीतिक दलों के कार्यालय को छोड़कर पूरा पटना गंदगी और गड्ढों से भरा पड़ा है। राजधानी तो किसी सूरत में नहीं लगता। दो मेट्रो लाइन बन रही है। एक १४ स्टेशन की और एक १२ स्टेशन की, लेकिन अभी सिर्फ ४ स्टेशन की मेट्रो चल रही है। पटना के फ़्लाइओवर तो जाम कम करने नहीं, जाम बढ़ाने के लिए ही बने दिखते हैं। कोई बड़ी दृष्टि राजधानी के विकास को लेकर नहीं दिखती। यही वजह है कि बिहारी लौटकर बिहार के दूसरे हिस्से छोड़िए अपनी राजधानी पटना भी नहीं आना चाहता। नालों की गंदगी तो देशव्यापी समस्या है। स्मार्ट सिटी तो मत लिखिए। #UrbanPlanning #UtbanLiving #Patna



https://www.facebook.com/share/p/1DXEobXi5F/

 #Patna #पटना की इस बार की यात्रा में #BiharMuseum जाना तय था। बिहार संग्रहालय को अभी एशिया का सर्वश्रेष्ठ संग्रहालय घोषित किया गया है। विश्व में सबसे बेहतर संग्रहालयों में आठवें स्थान पर है। यह संग्रहालय पटना जाने वाले हर व्यक्ति को देखना ही चाहिए। इस संग्रहालय को बनाने के लिए नीतीश कुमार की मुक्त कंठ से प्रशंसा की जानी चाहिए, लेकिन इस संग्रहालय में जिस गर्व, प्रतिष्ठा की बात बताई गई है, उसका भान बिहारियों को कब होगा। बिहार में पिछले कुछ वर्षों में बहुत कुछ बेहतर हुआ है, सकारात्मक परिवर्तन हुआ है, लेकिन बिहारियों के स्वभाव, प्रवृत्ति का उदाहरण बिहार संग्रहालय में भी देखने को मिला। संग्रहालय में रखी मूर्तियों, कलाकृतियों के साथ उनका व्यवहार उस विरासत के साथ सहज नहीं जा रहा था।






बिहार के लोगों को बेहतर संसाधन, सुविधा के लिए क्रोध आना चाहिए। २० वर्ष की नीतीश-भाजपा सरकार के बाद अब भाजपा-नीतीश सरकार भी चले जा रही है। बेहतर बदलाव के लिए लड़िए। बहुत कुछ हुआ है, लेकिन अभी बहुत…………. कुछ होना बाकी है। बिहार पहले से कितना बेहतर हुआ है, उसकी चर्चा बंद करके देश के दूसरे राज्यों की तुलना में कितना बेहतर/बदतर सिर्फ उसकी बात कीजिए, जिस-जिस पैमाने पर बदतर हैं, उसे बेहतर करने की मांग करिए। पटना राजधानी जैसा क्यों नहीं है, इस पर क्रोधित होइए। अपने व्यवहार में भी जो जड़ता आ गई है, उसको भी चैतन्य अवस्था में लाइए। फिलहाल बिहार संग्रहालय देश के हर राज्य के लिए प्रेरणा लेने लायक उदाहरण प्रस्तुत करता है।

बिहार में बहुत कुछ अच्छा हो रहा है, लेकिन बहुत.......... कुछ अच्छा होना बाकी है

संयोगवश इस बार की पटना यात्रा उसी दिन हुई, जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। नाम को लेकर विवाद अलग है, लेकिन ...